जयपुर चालू माह के तीसरे सप्ताह के पहले दिन ग्वार में उछाल जारी रहा। सोमवार को ग्वार कीमतों में 500 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी रही। वहीं चना में तेजी का रुख रहा। लगातार तेजी के सर्किट की बदौलत जयपुर मंडी में ग्वार अपने अब तक के उच्चतम स्तर 45000 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।
गेहूं कीमतों में पिछले सप्ताहभर से जारी तेजी सोमवार को भी बनी रही। सरसों कीमतों में आज तेजी का दौर रहा। कीमतों में अन्य दिनों के मुकाबले उछाल रहा। जयपुर सहित प्रदेश की अन्य मंडियों में चना कीमतों में भरी गिरावट देखी गई। पिछले एक पखवाड़े से जारी कपास कीमतें आज थमी।
हालांकि कपास नरमा में आंशिक तेजी देखी गई। ग्वार जयपुर मंडी में तेजी रही। अलवर, श्रीगंगानगर व भरतपुर मंडी में कीमतों में 500 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी रही। चने में आज मंदा रहा। दाल कीमतों में गिरावट देखी रही। किराना कीमतों में मांग दबाव कम रहा। हल्दी में कोई खासा उतार चढ़ाव नहीं रहा। धनिया कीमतों पर आज भी मंदी रही। जयपुर मंडी में सरसों में 42 प्रतिशत में 35 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।
अलवर में 20 रुपये की तेजी रही। भरतपुर व श्रीगंगानगर में 25 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल देखा गया। जयपुर मंडी में ग्वार कीमतों में आज फिर तेजी रही। ग्वार जयपुर लाइन में 400 रुपये, बीकानेर लाइन में 500 रुपये व ग्वारगम जोधपुर में 800 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल रहा। अलवर में ग्वार लूज 550 रुपये प्रति क्विंटल उछाल रहा। श्रीगंगानगर मंडी में ग्वार ढेरी में 450 रुपये व जोधपुर में 600 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। जयपुर मंडी में गेंहूं मिल डिलीवरी में 10 रुपये का उछाल रहा।
अलवर व श्रीगंगानगर मंडी में इसमें 15 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई। चना व चना दाल में सभी मंडियों में तेजी रही। मूंग मोगर व मूंग छिलका में आज भी 50 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल रहा। श्रीगंगानगर में चना 35 रुपये व जोधपुर में चने में 30 रुपये की तेजी रही। जयपुर में किराना कीमतों में सुस्ती रही